कृषि विकास बनाम पर्यावरणीय स्थिरतारू हरदोई जनपद में जनसंख्या विस्तार के संदर्भ में एक विश्लेषण
Authors: सन्तोंषी, श्याम बहादुर सिंह
Country: India
Full-text Research PDF File:
View |
Download
Abstract: यह शोधपत्र ‘‘कृषि विकास बनाम पर्यावरणीय स्थिरतारू हरदोई जनपद में जनसंख्या विस्तार के संदर्भ में एक विश्लेषण‘‘ शीर्षक के अंतर्गत हरदोई जिले में हो रहे तीव्र कृषि विकास और इसके फलस्वरूप उत्पन्न हो रही पर्यावरणीय समस्याओं का विश्लेषण प्रस्तुत करता है। अध्ययन में यह पाया गया कि जनसंख्या वृद्धि, भूमि उपयोग में परिवर्तन और सिंचाई के साधनों के अति उपयोग ने पारिस्थितिकी पर नकारात्मक प्रभाव डाला है। ळप्ै डेटा, भू-उपयोग मानचित्रों और क्षेत्रीय सर्वेक्षणों के माध्यम से यह निष्कर्ष निकाला गया कि जल स्रोतों का क्षरण, जैव विविधता की हानि और मृदा की उर्वरता में गिरावट जैसी समस्याएँ कृषि विस्तार की कीमत पर सामने आई हैं। परिणामों से यह भी स्पष्ट हुआ कि हरदोई में कृषि नीति और पर्यावरणीय नीति के बीच समन्वय का अभाव है, जिससे दीर्घकालीन संसाधन स्थिरता संकट में है। यह शोध पर्यावरणीय रूप से संतुलित कृषि नीतियों की तत्काल आवश्यकता को रेखांकित करता है जो कृषि विकास और पर्यावरणीय संरक्षण के बीच संतुलन स्थापित कर सकें।
Keywords: कृषि विकास, पर्यावरणीय स्थिरता, जनसंख्या विस्तार, हरदोई जनपद, भूमि उपयोग, सिंचाई साधन, पारिस्थितिकी तंत्र, संसाधन संरक्षण, ळप्ै विश्लेषण, ग्रामीण नीति।
Paper Id: 233077
Published On: 2024-01-12
Published In: Volume 12, Issue 1, January-February 2024
All research papers published in this journal/on this website are openly accessible and licensed under