माध्यमिक स्तर पर आवासीय एंव गैर आवासीय विद्यालयों में अध्ययनरत् विद्यार्थियों की अभिप्रेरणा एवं शैक्षिक उपलब्धि का तुलनात्मक अध्ययन
Authors: अभिषेक कुमार, डॅा0 आषीष पाठक
Country: India
Full-text Research PDF File:
View |
Download
Abstract: बालक जिस प्रकार के लोगों के बीच रहता है उसका प्रभाव उसके व्यवहार पर पड़ता है। मनोविश्लषेण वादियांे तथा मानव विज्ञान वादियांे का कथन है कि बालक का साधारण तथा असाधारण व्यवहार शैश्वावस्था से ही निश्चित होने लगता है। माता-पिता द्वारा नियन्त्रण की सीमा, माता-पिता का कुसमायोजन, माता-पिता की आयु, माता-पिता की अभिवृत्तियाँ, परिवार का सामाजिक-आर्थिक स्तर परिवार के आदर्श, परिवार के सदस्यों की संख्या आदि अनके ऐसी बाते हैं। माता-पिता या परिवार के पश्चात् बालक-बालिकाओं के विकास पर विद्यालय का प्रभाव सबसे अधिक होता है। अच्छा विद्यालय, बालक के सृजनात्मकता, अभिप्रेरण एवं उपलब्धि के विकास का वास्तविक और महत्त्वपूर्ण कारक है। कुप्पूस्वामी के अनुसार, ‘‘अच्छा विद्यालय ऐसा पाठ्यक्रम प्रस्तुत करता है, जो छात्रों की रूचियों और आवश्यकताओं को पूरा करने के लिए विभिन्न क्रियाओं से परिपूर्ण रहता है। ऐसा विद्यालय स्वस्थ मानसिक विकास का एक वास्तविक कारण है।’’
Keywords:
Paper Id: 233189
Published On: 2025-07-10
Published In: Volume 13, Issue 4, July-August 2025
All research papers published in this journal/on this website are openly accessible and licensed under