बी0एड0 प्रषिक्षुओं के मानसिक स्वास्थ्य, सृजनात्मकता एवं शैक्षिक उपलब्धि का तुलनात्मक अध्ययन
Authors: नीलम, सुजल पाल
DOI: https://doi.org/10.37082/IJIRMPS.v14.i1.233195
Short DOI: https://doi.org/hcgkpv
Country: India
Full-text Research PDF File:
View |
Download
Abstract: प्रस्तुत शोध का उद्देश्य बी०एड० प्रशिक्षुओं के मानसिक स्वास्थ्यए सृजनात्मकता एवं शैक्षिक उपलब्धि का तुलनात्मक अध्ययन करना है। शिक्षक निर्माण की प्रक्रिया में इन तीनों आयामों का अत्यन्त महत्वपूर्ण स्थान हैए क्योंकि एक स्वस्थ मानसिक अवस्था वाला प्रशिक्षु न केवल प्रभावी ढंग से अधिगम करता हैए बल्कि नवीन विचारों का सृजन करने तथा उत्कृष्ट शैक्षिक उपलब्धि प्राप्त करने में भी अधिक सक्षम होता है। वर्तमान समय में शिक्षक शिक्षा के समक्ष बदलती सामाजिकए शैक्षिक एवं मनोवैज्ञानिक परिस्थितियाँ नई चुनौतियाँ प्रस्तुत कर रही हैंए जिनके कारण प्रशिक्षुओं के मानसिक स्वास्थ्यए सृजनात्मक अभिव्यक्ति तथा अध्ययन उपलब्धि पर विविध प्रकार के प्रभाव पड़ रहे हैं। इस अध्ययन में विभिन्न आधारोंए जैसे लिंगए निवासीय पृष्ठभूमि तथा संकाय के अनुसार बी०एड० प्रशिक्षुओं के मानसिक स्वास्थ्यए सृजनात्मकता एवं शैक्षिक उपलब्धि का तुलनात्मक विश्लेषण किया गया है। अध्ययन में उपयुक्त शोध पद्धति का चयन करते हुए मानकीकृत माप उपकरणों तथा उपलब्ध शैक्षिक अभिलेखों के माध्यम से आँकड़ों का संकलन किया गया तथा उपयुक्त सांख्यिकीय विधियों द्वारा उनका विश्लेषण एवं व्याख्या की गई। अध्ययन के निष्कर्षों से यह स्पष्ट हुआ कि मानसिक स्वास्थ्यए सृजनात्मकता एवं शैक्षिक उपलब्धि पर व्यक्तिगत तथा सामाजिक कारकों का प्रभाव परिलक्षित होता है तथा इन तीनों के मध्य सार्थक संबंध भी विद्यमान है। जिन प्रशिक्षुओं का मानसिक स्वास्थ्य संतुलित एवं सकारात्मक पाया गयाए उनमें सृजनात्मकता का स्तर अपेक्षाकृत अधिक तथा शैक्षिक उपलब्धि भी बेहतर प्राप्त हुई। अध्ययन से प्राप्त निष्कर्ष शिक्षक शिक्षा संस्थानों के लिए उपयोगी सिद्ध होंगे तथा प्रशिक्षण कार्यक्रमों में मानसिक स्वास्थ्य संवर्धनए सृजनात्मक चिंतन के विकास और गुणवत्तापूर्ण अधिगम वातावरण के निर्माण हेतु प्रभावी योजनाएँ विकसित करने में सहायक होंगे। साथ ही यह शोध भविष्य के अनुसंधानों के लिए भी एक सुदृढ़ आधार प्रस्तुत करता है तथा शिक्षक शिक्षा की गुणवत्ता में वृद्धि के लिए महत्त्वपूर्ण दिशानिर्देश प्रदान करता ळें
Keywords: मानसिक स्वास्थ्य, सृजनात्मकता शैक्षिक उपलब्धि, बी0एड0 प्रशिक्षु, तुलनात्मक अध्ययन,
Paper Id: 233195
Published On: 2026-01-03
Published In: Volume 14, Issue 1, January-February 2026
All research papers published in this journal/on this website are openly accessible and licensed under