International Journal of Innovative Research in Engineering & Multidisciplinary Physical Sciences
E-ISSN: 2349-7300Impact Factor - 9.907

A Widely Indexed Open Access Peer Reviewed Online Scholarly International Journal

Call for Paper Volume 14 Issue 4 July-August 2026 Submit your research for publication

बी०एड० प्रशिक्षणार्थियों की संवेगात्मक बुद्धि, समायोजन क्षमता का उनके शैक्षिक अध्ययन क्षेत्र के संदर्भ में एक अध्ययन

Authors: अशोक सिंह यादव, प्रोफेसर आभा शर्मा

DOI: https://doi.org/10.37082/IJIRMPS.v14.i1.233196

Short DOI: https://doi.org/hcgkpt

Country: India

Full-text Research PDF File:   View   |   Download


Abstract: यह अध्ययन बी०एड० प्रशिक्षणार्थियों की संवेगात्मक बुद्धि एवं समायोजन क्षमता का उनके शैक्षिक अध्ययन क्षेत्र के संदर्भ में गहन एवं व्यवस्थित विश्लेषण प्रस्तुत करता है, जिसका उद्देश्य भावी शिक्षकों के समग्र व्यक्तित्व विकास, शैक्षिक दक्षता तथा व्यावसायिक तत्परता को समझना है। वर्तमान शोध में वर्णनात्मक सर्वेक्षण पद्धति को अपनाते हुए कुल 300 बी०एड० प्रशिक्षणार्थियों का चयन किया गया, जिनमें 150 बालक एवं 150 बालिकाएँ सम्मिलित थीं, तथा नमूने का चयन स्तरीकृत यादृच्छिक प्रतिचयन विधि द्वारा किया गया ताकि विभिन्न शैक्षिक अध्ययन क्षेत्रों का समुचित प्रतिनिधित्व सुनिश्चित किया जा सके। संवेगात्मक बुद्धि के मापन हेतु मानकीकृत परीक्षण तथा समायोजन क्षमता के आकलन के लिए विश्वसनीय समायोजन सूची का प्रयोग किया गया। संकलित आंकड़ों का विश्लेषण माध्य, मानक विचलन, सहसंबंध एवं ज-परीक्षण जैसी सांख्यिकीय तकनीकों के माध्यम से किया गया। अध्ययन के निष्कर्षों से यह स्पष्ट हुआ कि संवेगात्मक बुद्धि और समायोजन क्षमता के मध्य सकारात्मक एवं सार्थक संबंध विद्यमान है, तथा उच्च संवेगात्मक बुद्धि वाले प्रशिक्षणार्थियों में शैक्षिक अध्ययन क्षेत्र के प्रति अधिक अनुकूलन, सकारात्मक दृष्टिकोण, बेहतर आत्म-नियंत्रण, उच्च प्रेरणा एवं प्रभावी अंतर्वैयक्तिक कौशल पाए गए। इसके अतिरिक्त यह भी ज्ञात हुआ कि लिंग के आधार पर संवेगात्मक बुद्धि एवं समायोजन क्षमता में आंशिक किंतु सांख्यिकीय रूप से सार्थक अंतर विद्यमान है, जो सामाजिक अनुभवों, पारिवारिक पृष्ठभूमि एवं शैक्षिक परिवेश से प्रभावित होता है। अध्ययन यह प्रतिपादित करता है कि शिक्षक-प्रशिक्षण कार्यक्रमों में संवेगात्मक बुद्धि संवर्धन एवं समायोजन कौशल विकास से संबंधित संरचित गतिविधियों, परामर्श सेवाओं तथा अनुभवात्मक अधिगम को अनिवार्य रूप से सम्मिलित किया जाना चाहिए, जिससे भावी शिक्षक न केवल विषयगत रूप से दक्ष बनें, बल्कि भावनात्मक रूप से संतुलित, सामाजिक रूप से संवेदनशील एवं व्यावसायिक रूप से अधिक प्रभावी बन सकें। यह शोध शिक्षक शिक्षा की गुणवत्ता उन्नयन तथा सतत् व्यावसायिक विकास के लिए एक सुदृढ़ वैचारिक एवं व्यवहारिक आधार प्रदान करता है।

Keywords: संवेगात्मक बुद्धि, समायोजन क्षमता, बी०एड० प्रशिक्षणार्थी, शैक्षिक अध्ययन क्षेत्र, शिक्षक प्रशिक्षण कार्यक्रम


Paper Id: 233196

Published On: 2026-02-10

Published In: Volume 14, Issue 1, January-February 2026

Share this